/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा,भीषण गर्मी जारी,घरों से न निकलने की अपील Gonda
तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा,भीषण गर्मी जारी,घरों से न निकलने की अपील
*अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान

गोंडा।जिले में रविवार को भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा,सुबह तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अपरान्ह दो बजे तक बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।लगातार बढ़ती गर्मी से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है।गर्मी से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा विभिन्न गाड़ियों के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए अपने चेहरे को दुपट्टे या गमछे से ढके हुए दिखाई दिये।जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील किया है कि आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलें अन्यथा पूर्वाह्न् 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है,जिससे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।लोगों को आज ही 41 - 42 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है।प्रशासन ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने तथा अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दिया है।नगर पालिका परिषद व जिला प्रशासन द्वारा जगह जगह पर प्याऊ भी लगवाए गये हैं ताकि लोगों को गर्मी से परेशानी न हो।जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि मानसून धीरे धीरे आ रहा है और इसके आने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
गोंडा लखनऊ संजय सेतु का मरम्मत कार्य 52 दिन में हुआ पूरा,2.50 करोड़ की लागत से हुई मरम्मत
*10 जून को होगा छोटे वाहनों का ट्रायल

गोंडा।गोंडा लखनऊ को जोड़ने वाले घाघरा नदी पर बने एक मात्र संजय सेतु का मरम्मत कार्य 52 दिनों में आज 7 जून को पूरा हो गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ढाई करोड़ रुपए की लागत से इस पुल का मरम्मत किया है।मरम्मत के बाद पुल पर तीन दिन बाद अर्थात 10 जून से छोटे वाहनों का आवागमन ट्रायल बेस पर प्रारंभ होगा और इस दौरान पुल की स्थिति का  आंकलन किया जाएगा तथा इसके दस दिनों के अंदर ही बड़े वाहनों को भी पुल से गुजरने की अनुमति प्रदान की जाएगी।यह निर्णय पुल पर अचानक अधिक भार पड़ने से रोकने के लिए किया गया है क्योंकि इसमें नयी वायरिंग और अन्य संरचनात्मक बदलाव किए गए हैं।संजय सेतु पर आवागमन बहाल होने से गोंडा और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी।वर्तमान में यात्रियों को अयोध्या होते हुए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है,जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है और रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ गया था।मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर नयी डामरीकरण सड़क बनाई गई है और पेंटिंग का कार्य किया गया है,लोहे के बाउंड्री वाल की मरम्मत भी की गई है और साफ सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है।मरम्मत कार्य के दौरान आम जनता और यात्रियों को परेशानी न हो,इसके लिए शासन के निर्देश पर 6.18 करोड़ रुपए की भारी भरकम लागत से एक वैकल्पिक पीपा पुल तैयार किया गया था।इस अस्थाई व्यवस्था से छोटे वाहनों और स्थानीय राहगीरों को तो बड़ी राहत मिली और उनका आवागमन जारी है।अब जल्द ही बड़े वाहनों को भी इस चक्कर से मुक्ति मिल जाएगी।इस संजय सेतु घाघरा पुल का इतिहास बेहद खास है।9 अप्रैल 1981 को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने इस पुल का लोकार्पण किया था और अब वर्ष 2026 में इस पुल के सफल संचालन के 45 वर्ष पूरे हो चुके हैं।यह सेतु केवल गोंडा ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण सम्पर्क मार्ग है।
सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी,15 केंद्रों पर तीन दिन में 37440 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
*छ: पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

गोंडा।जिले में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।यह परीक्षा कल 8 जून से शुरू होगी और 10 जून तक चलेगी।जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों में कुल 37,440 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा कुल छ: पालियों में आयोजित होगी,जिसमें प्रत्येक पाली में 6,240 परिक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा केंद्रों पर साफ सफाई, अच्छी बेंच और डेस्क स्लिप लगाने का काम पूरा हो गया है।गर्मी को देखते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पंखे,कूलर पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर त्रिस्तरीय निगरानी की व्यापक व्यवस्था की गई है।इसमें अभ्यर्थियों की जांच के साथ साथ सीसीटीवी निगरानी और बायोमैट्रिक सत्यापन तथा रैटिना स्कैन की व्यवस्था शामिल है।इस बार न केवल अभ्यर्थियों का,बल्कि परीक्षा ड्यूटी पर लगे सभी कर्मचारियों का भी बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।ताकि नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित की जा सके।परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपरान्ह तीन बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी।अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और काले अथवा नीले रंग का पेन ही केंद्र में ले जाने की अनुमति होगी।परीक्षा केंद्रों से स्ट्रांगरूम तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं।सभी परीक्षा केंद्रों पर यूपी एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाई की लगातार नजर रहेगी।इसके अतिरिक्त जिले की एसओजी और सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया है।जिले के साइबर सेल को भी इस कार्य में लगाया गया है,जो टैलीग्राम और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखेगी ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोका जा सके।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।लगातार अधिकारियों द्वारा सभी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया जा रहा है।

इन स्कूलों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र

जिले में कल से शुरू हो रहे यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जिले के भैया राघवराम पांडेय स्मारक गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार,पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज,जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय,जिगर मैमोरियल इंटर कॉलेज,कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज,महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर,राजेंद्र नाथ लाहिड़ी इंटर कॉलेज डुमरियाडीह,पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला,शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज,श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कालोनी,एलबीएस महाविद्यालय विज्ञान परिसर,एलबीएस महाविद्यालय मुख्य परिसर तथा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: मुख्यमंत्री

*पहले रामभक्त नहीं जा पाते थे अयोध्या, अब रामद्रोही नहीं आ सकते अयोध्या: सीएम योगी*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 516 करोड़ रुपये की 262 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास*

*जनता से बोले सीएम- आपने कमल का बटन दबाया तो मिल रहा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद*

*पहले गुंडों के आगे नतमस्तक होते थे सत्ताधारी, अब बन रहा आधुनिक यूपी का आधुनिक गोंडा: सीएम*

*सीएम योगी ने0 कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल्स का किया अवलोकन* 

*गोंडा, 6 जून।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि अब वह नहीं होगा, जो 2017 के पहले होताप था। 2015-16 में दुर्गा पूजा में गोंडा में दंगे की चेष्टा की गई थी। तब मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन नहीं होने दिया जाता था। रामलीला में अड़चन डाली जाती थी। त्योहार व उत्सव से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। 2017 से पहले सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों व पेशेवर गुंडों के सामने नतमस्तक होते थे। प्रदेश में महीनों कर्फ्यू रहता था। लेकिन, अब किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो उसका वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगीप आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा के कटरा0 विधानसभा क्षेत्र में 256 करोड़ रुपये व करनैलगंज में 260 करोड़ रुपये (कुल 516 करोड़ रुपये) की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।

*अब समान रूप से हो रहे विकास कार्य*
अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि असुरक्षा के वातावरण में निवेश नहीं होता। 2017 से पहले राज्य में पहचान का संकट, नौजवान बेहाल, किसान परेशान, बहन-बेटियां असुरक्षित थीं। जब विकास के पिछले पायदान में हमारी गिनती होती थी तो सम्मान भी नहीं मिलता था। अब सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 826 विकास खंडों, 762 नगर निकायों, लगभग 14 हजार वार्डों, 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों को बिना रोक-टोक योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

*तुष्टिकरण, अराजकता की भेंट चढ़ गया था गोंडा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा के युवा ऊर्जावान, किसान परिश्रमी, बहन-बेटियां प्रतिभाशाली हैं। कारीगरों व हस्तशिल्पियों ने अपने हुनर की छाप देश-दुनिया तक पहुंचाने में कोई कोताही नहीं की। गोंडा ने स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई, लेकिन आजादी के बाद यहां जो अपेक्षित विकास होना चाहिए था, वह तुष्टिकरण, अराजकता, भाई-भतीजावाद, जातिवाद की भेंट चढ़ गया और इसका खामियाजा जनपद को भुगतना पड़ा। गोंडा विकास के अभाव में पिछड़ता गया।

*अब स्वागत होता है यूपी वालों का*
सीएम योगी ने कहा कि एक समय ऐसा भी आ गया, जब अन्य जनपदों की भांति ही गोंडा के नौजवानों के सामने भी पहचान का संकट हो गया। प्रदेश में नौकरी-रोजगार नहीं था। नौजवान जब बाहर जाते थे तो अन्य प्रदेशों के लोग 10 कदम की दूरी बना लेते थे। शंका भरी निगाहों से देखते थे। 12 वर्ष में पीएम मोदी व 9 वर्ष में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है कि अब यूपी का नाम आते ही सामने वाले का चेहरा खिल जाता है और वह आपको गले लगाने को उतावला दिखता है।

*बिना भेदभाव गोंडा का नौजवान भी पाता है सरकारी नौकरी*
सीएम योगी ने कहा कि अब बाहर वाले मित्रवत व्यवहार करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि भगवान राम की असीम कृपा प्राप्त करनी है तो अयोध्या के बगल वाले जनपद गोंडा वालों से मैत्री करो। अब यूपी के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल रही है। यूपी पुलिस की 60,244 भर्तियों में गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर के नौजवानों को भी नौकरी मिली। नियुक्ति पत्र देने से पहले मैं सूची देखता हूं तो खुशी होती है कि गोंडा का नौजवान भी बिना भेदभाव सरकारी नौकरी पाता है।

*नोएडा, गाजियाबाद ही नहीं, गोंडा में भी हो रहा निवेश*
उन्होंने कहा कि अब निवेश केवल नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में नहीं हो रहा, बल्कि गोंडा में भी निवेश होने से स्थानीय नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। अभी मंच पर 20प लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिला। अब चेहरा नहीं देखा जाता, बल्कि हर जाति, मत-संप्रदाय के पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है। मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ विजन के तहत सरकार बिना भेदभाव घर-घर तक विकास योजनाएं पहुंचा रही है।

*तब रामभक्त नहीं आ पाते थे, अब रामद्रोही नहीं आ पाते अयोध्या*
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की ताकत है कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो गया। गोंडा वालों ने तो राम मंदिर आंदोलन को अपनी आंखों से देखा है। 40 साल से ऊपर की पीढ़ी ने आंदोलन में भाग लिया और तत्कालीन सरकारों के अत्याचारों को झेला। तब राम का नाम लेने पर प्रतिबंध था, डंडे व गोलियां चलती थीं। रामभक्त अपने प्रभु राम की अयोध्या में नहीं जा सकते थे। अब अयोध्या में रामभक्त ही जा सकते हैं, रामद्रोही नहीं। पूर्वज भी आशीर्वाद दे रहे हैं कि वर्तमान पीढ़ी कितनी धन्य है, जिसने राम मंदिर का निर्माण देखा। बुजुर्गों के आंखों में खुशियों के आंसू हैं तो पूर्वजों की आत्मा संतुष्ट है।

*आपने कमल का बटन दबाया तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिला*
सीएम योगी ने कहा कि बिना भेदभाव पात्रों को गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गोंडा में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय आदि का सपना साकार हो रहा है। हमारी सरकार ने सांसद-विधायकों के हर प्रस्ताव को स्वीकृत किया। जब आपने कमल का बटन दबाया तो विकास कार्यों, गरीब कल्याणकारी कार्यों, विरासत के सम्मान, नौकरी, निवेश के जरिए रोजगार संभव हो पा रहा है। मां लक्ष्मी काल आशीर्वाद हुआ तो यूपी पर धन की वर्षा हो रही है।

*गलत लोगों को चुनेंगे तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा*
सीएम ने मतदाताओं से कहा कि अच्छे लोगों को चुनेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे। गलत लोगों को चुनने पर खामियाजा भुगतना पड़ता है। 2017 के पहले विकास एक गांव तक ही सीमित था। लेकिन, डबल इंजन सरकार बनी तो हमने कहा कि मेडिकल कॉलेज सिर्फ सैफई नहीं, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर में भी बनेगा। अब ऐसा कोई भी जिला नहीं है, जहां मेडिकल कॉलेज-इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं है। हर जनपद में विकास हो रहा है।

*दो-दो विधानसभा क्षेत्रों का एक साथ दौरा करेंगे और विकास की सौगात देंगे*
सीएम ने श्रावस्ती की पौराणिकता का जिक्र करते हुए बताया कि वहां एयरपोर्ट निर्माण हो रहा है। महाराजा सुहेलदेव ने एक हजार वर्ष पहले विदेशी आक्रांताओं का मुंहतोड़ जवाब दिया था। आक्रांताओं को दहलाने वाला शौर्य कैसा होना चाहिए, महाराज सुहेलदेव उसके प्रतीक हैं। स्वाधीनता के लिए किस प्रकार के त्याग-बलिदान की आवश्यकता होनी चाहिए, गोंडा उसका प्रतीक है। जब अच्छी सरकारें आईं, तब गरीबों को रोजगार, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो पाया। हमने तय किया है कि दो विधानसभा क्षेत्रों का लगातार दौरा, कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर जनता को अहसास कराएंगे कि आपने अच्छे लोगों को सांसद-विधायक चुना है। विकास सभी का हो रहा है, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।

*21 जून तक चलेंगे विविध कार्यक्रम*
सीएम ने बताया कि 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून (विश्व योग दिवस) तक अनवरत कार्यक्रम चलेंगे। पीएम मोदी के 12 साल के सफलतम कार्यकाल व उपलब्धियों को लेकर सरकार अनेक कार्यक्रम करेगी। हर विकास खंड स्तर पर स्वास्थ्य, कृषि, लोन मेला आदि लगेगा। जनप्रतिनिधि मिलकर इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे, आमजन भी इससे जुड़ें।

*गोंडा में बढ़ रहा प्राकृतिक खेती का दायरा*
सीएम ने कहा कि गोंडा में प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ा है। हमें प्राकृतिक जीवन पद्धति को अपना कर आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ना चाहिए। वैश्विक ऊर्जा संकट में भी पीएम मोदी का नेतृत्व भारत को नई ऊर्जा दे रहा है और चुनौतियों से जूझने के लिए मन में उत्साह भी पैदा कर रहा है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। यह बिजली की आवश्यकता को कम करेगा, प्राकृतिक ऊर्जा उपलब्ध कराएगा। ग्रीन एनर्जी के माध्यम से नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ पाएंगे। ये योजनाएं आमजन के लिए लाभदायी तथा क्षेत्रीय विकास के लिए फलदायी होंगी। ये भावी पीढ़ी के लिए नए स्वरूप में उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाएंगी।

*जो अच्छा काम करे, उसके साथ खड़ा होना चाहिए*
सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि जो अच्छा काम करे, उसके साथ खड़े होना सीखिए। उसी में वर्तमान व भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित है। विकास का विकल्प नहीं हो सकता। यहां विकास के नए प्रस्ताव मांगे हैं। मटियारी घाट में दीर्घ सेतु निर्माण, घाघरा नदी के तट पर बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम को स्वीकृति दी गई है। इससे हजारों एकड़ खेती को बाढ़ से बचाने में सहायता मिलेगी। टेढ़ी नदी पर वर्षों से लंबित सेतु का निर्माण पूरा होने का लाभ क्षेत्र को मिलेगा। रमापुर में पशु चिकित्सालय, राजकीय आईटीआई करनैलगंज में आधुनिक कार्यशाला का निर्माण नौजवानों के लिए नए रोजगार सृजन में मदद करेगा। इन क्षेत्रों के लिए अनेक योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

*आधुनिक गोंडा के रूप में जनपद को नई पहचान दिलाएंगे*
सीएम ने कहा कि आधुनिक उत्तर प्रदेश के आधुनिक गोंडा के रूप में जनपद को नई पहचान दिलाएंगे। 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहर के रूप में था, लेकिन आज गोंडा सबसे स्वच्छ शहरों में पहचान बना रहा है। गलत सरकार चुनते हैं तो गलत कार्य होता है और परिणाम भी गलत आता है। गोंडा अब अस्वच्छ नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार में नई पहचान के साथ बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई बच्चों का अन्नप्राशन कराया और विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया। समारोह में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, अजय सिंह, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह ‘मंजू’, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र आदि मौजूद रहे।
सपा नेताओं को प्रशासन ने किया नजरबंद,मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के ऐलान के बाद हुए हाउस अरेस्ट
गोंडा।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में दौरे से पहले जिले में समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया।इनमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन सहित कई नेता शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन को देहात कोतवाली पुलिस ने खोरहंसा स्थित उनके आवास पर रोक दिया।जिला अध्यक्ष के अलावा सपा नेता दिनेश यादव,अजय गौतम, जयसेन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।वहीं गौरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजय विद्यार्थी को भी खोंड़ारे थाने की पुलिस ने देर रात ही उनको उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।बताते चलें कि सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर पेपर लीक,महंगाई,व किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने की घोषणा किया था।इसी के बाद जिला प्रशासन के तरफ से यह कार्रवाई की गई।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे,परन्तु उन्हें रात से ही घर में रोक दिया गया।प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजय विद्यार्थी ने भी सरकार पर युवाओं,गरीबों और आम लोगों की समस्याओं को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया।पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब देने के बजाय विपक्ष के आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।सपा नेता दिनेश यादव ने कहा कि किसान और युवा लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं,लेकिन उनकी बात उठाने वाले नेताओं को ही घरों में नजरबंद किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस प्रशासन की तरफ से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जालसाजी करने केल वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
गोण्डा। पपुलिस अधीक्षक महोदय विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-669/2023 धारा 419,420,467,468,471,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुधीर कुमार शुक्ला पुत्र रामभुलावन शुक्ला निवासी मुसौली, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी धर्मपाल पुत्र चन्दिका प्रसाद निवासी ग्राम पांचूपुरवा पाण्डेय दुर्जनपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसने वर्ष 2015 में विपक्षी सुधीर कुमार शुक्ला निवासी मुसौली थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा से ₹50,000/- उधार लिया था, जिसे ब्याज सहित ₹54,500/- वापस कर हिसाब-किताब समाप्त कर दिया गया था। इसके बावजूद विपक्षी द्वारा अतिरिक्त धनराशि की मांग करते हुए गाली-गलौज, मारपीट एवं उठवा लेने की धमकी दी जाती रही, जिसकी शिकायत थाना कोतवाली नगर एवं आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी। उक्त शिकायतों से क्षुब्ध होकर विपक्षी ने योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 25.02.2023 को भारतीय स्टेट बैंक, सिविल लाइन शाखा के चेक संख्या 260284 के माध्यम से ₹1,05,000/- की धनराशि वादी के नाम का प्रयोग कर निकाल ली तथा चेक पर वादी के फर्जी हस्ताक्षर बना दिए। वादी के अनुसार उसने न तो उक्त चेक देखा और न ही बैंक जाकर धनराशि का नकदीकरण किया। इस प्रकार विपक्षी द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर फर्जी हस्ताक्षर एवं अभिलेख तैयार कर धोखाधड़ी एवं कूटरचना का अपराध किया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 06.06.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए वांछित अभियुक्त- सुधीर कुमार शुक्ला पुत्र रामभुलावन शुक्ला निवासी मुसौली, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर पम्प व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल बरा

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-126/26, धारा  303(2) बीएनएस से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी अभियुक्त- रविप्रताप शर्मा पुत्र संतशरण शर्मा को जानकी नगर स्थित भट्टे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 00 अदद चोरी के पानी के मोटर पम्प व घटना में प्रयुक्त 01 अदद एचएफ डिलक्स मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी अनिल कुमार शुक्ला पुत्र जगदीश प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम देवतहा, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर मे लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 04.06.2026 को समय लगभग 02ः00 बजे दिन में उनके खेत में लगा 02 एच.पी. का पानी का मोटर किसी अज्ञात चोर द्वारा खोलकर चोरी कर लिया गया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 06.06.2026 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त- रविप्रताप शर्मा पुत्र संतशरण शर्मा को जानकी नगर स्थित भट्टे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 00 अदद चोरी के पानी के मोटर पम्प व घटना में प्रयुक्त 01 अदद एचएफ डिलक्स मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 20 बसें रिजर्व,8 से 10 जून तक व्यवस्था
*37,440 अभ्यर्थियों के लिए विशेष कार्ययोजना

गोंडा।जिले में आठ से दस जून तक आयोजित होने वाली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन व रोडवेज विभाग ने व्यापक तैयारियां पुरी कर ली हैं।जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 37,440 अभ्यर्थी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अभ्यर्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने के निर्देश दिए जाने के बाद रोडवेज विभाग ने विशेष कार्ययोजना तैयार किया है।यह व्यवस्था आज देर रात 12 बजे से लागू होकर 10 जून की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।योजना के तहत रोडवेज प्रशासन ने 20 बसों को आरक्षित रखा है तथा इसके अलावा जरूरत के अनुसार विभिन्न मार्गों पर 50 से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।परीक्षा अवधि के दौरान प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे भी बढा़ए जाएंगे,ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिल सके।गोंडा डिपो से अयोध्या, बलरामपुर, बस्ती और सिद्धार्थनगर समेत प्रमुख मार्गों पर अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी,तथा जिन मार्गों पर अतिरिक्त भी़ड़ मिलेगी,वहाँ तत्काल आरक्षित बसों को लगाया जाएगा।रोडवेज विभाग के बारे अधिकारी और कर्मचारी पूरी व्यवस्था की लगातार निगरानी करेंगे।हरिश्चंद्र पांडेय ने बताया कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पुरी कर ली गई हैं।उन्होंने कहा कि 20 से अधिक बसें आरक्षित रखी गई हैं।जबकि 50 से अधिक बसें पहले से संचालित हैं।किसी भी आपात स्थिति में आरक्षित बसों को तत्काल सेवा में लगाया जाएगा।प्रबंधन का उद्देश्य है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे समय से अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें।
पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त के लिए 30 जून तक ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य*
*गोंडा, 06 जून 2026* -  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पारदर्शिता बढ़ाने, डाटा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा केवल वास्तविक एवं जीवित लाभार्थियों को ही योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने सभी लाभार्थी किसानों के लिए वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। चालू वर्ष की ई-केवाईसी प्रक्रिया 30 जून 2026 से पहले पूरी करना आवश्यक होगा।

उप कृषि निदेशक गोंडा सन्तोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। यदि कोई किसान निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराता है तो उसकी आगामी किस्त अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है।

किसानों की सुविधा के लिए ई-केवाईसी के कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। किसान पीएम किसान मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे फेसियल ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम जन सेवा केंद्र पर बायोमैट्रिक ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध है। कृषि विभाग के न्याय पंचायत एवं विकास खंड स्तर के कर्मचारियों के माध्यम से भी फेसियल ई-केवाईसी कराई जा सकती है।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि वर्ष 2019 से पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ न प्राप्त कर पाने वाले किसानों के लिए भारत सरकार ने पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे किसान पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आवेदन के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा।

उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि जिन लाभार्थियों ने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना 30 जून 2026 से पहले अपनी ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करा लें, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उत्सव में खलल डालने वालों का वर्तमान और भविष्य दोनों होंगे स्वाहा : मुख्यमंत्री योगी
* कर्नलगंज और कटरा बाजार को 516 करोड़ की 262 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले— अब रामभक्तों की अयोध्या में रामद्रोहियों की जगह नहीं
कर्नलगंज, गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब वह दौर समाप्त हो चुका है, जब त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वाले तत्वों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने उत्सव और सामाजिक सौहार्द के रंग में भंग डालने का प्रयास किया तो उसका "वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा।"

मुख्यमंत्री शनिवार को गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कर्नलगंज और कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में 516 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

* 2017 से पहले दंगाइयों के सामने नतमस्तक थीं सरकारें
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू, असुरक्षा और अराजकता का माहौल आम बात थी। गोंडा में दुर्गा पूजा और रामलीला जैसे आयोजनों में भी व्यवधान डाले जाते थे, जबकि तत्कालीन सरकारें दंगाइयों और पेशेवर गुंडों के सामने नतमस्तक रहती थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है, जिससे प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना है।

* अब विकास की धारा गांव-गांव तक पहुंच रही है
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश के सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 826 विकास खंडों, 762 नगर निकायों और 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों तक बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गोंडा तुष्टिकरण, जातिवाद और भाई-भतीजावाद का शिकार होकर विकास से वंचित रह गया था, लेकिन अब यह जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है।

* यूपी की बदली पहचान, युवाओं को मिल रहा सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश के युवाओं को दूसरे राज्यों में संदेह की दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश की छवि पूरी तरह बदल गई है। अब उत्तर प्रदेश का नाम सुनते ही लोग सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की 60,244 भर्तियों में गोंडा सहित पूर्वांचल के युवाओं को भी बिना किसी भेदभाव के रोजगार मिला है।

* गोंडा में भी बढ़ रहा निवेश, मिल रहे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब निवेश केवल नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ तक सीमित नहीं है, बल्कि गोंडा जैसे जिलों में भी उद्योग और निवेश आ रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र पर चलते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

* राम मंदिर निर्माण का सपना हुआ साकार
अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों तक रामभक्तों को अपने आराध्य के दर्शन के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा, "पहले रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे, अब रामद्रोही अयोध्या नहीं आ सकते।" उन्होंने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की विजय बताया।

* कमल का बटन दबाया तो मिला विकास और समृद्धि का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि उनके जनादेश के कारण प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, सड़कें और अन्य विकास परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि "जब आपने कमल का बटन दबाया तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिला और उत्तर प्रदेश पर विकास एवं निवेश की वर्षा हुई।"

* 21 जून तक चलेंगे जनकल्याण और जागरूकता कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य मेले, कृषि मेले, ऋण मेले और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम ब्लॉक स्तर तक आयोजित होंगे।

* आधुनिक उत्तर प्रदेश का आधुनिक गोंडा बनेगा मॉडल जिला
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा को आधुनिक उत्तर प्रदेश के आधुनिक जनपद के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मटियारी घाट पर दीर्घ सेतु, घाघरा नदी तट पर बाढ़ नियंत्रण परियोजना, टेढ़ी नदी पर सेतु निर्माण, पशु चिकित्सालय तथा आईटीआई में आधुनिक कार्यशालाओं जैसी योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में गिना जाता था, जबकि आज यह स्वच्छता और विकास दोनों क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम में सांसद करण भूषण सिंह, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, अजय सिंह, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह 'मंजू', जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।