/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz थाना छपिया पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण़, 10 अदद चोरी के मोबाइल फोन बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार- Gonda
थाना छपिया पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण़, 10 अदद चोरी के मोबाइल फोन बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-214/26 धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों-01. अजीत बरूवार पुत्र राम गरीब, 02. मुस्तकीम पुत्र हनीफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी के 10 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 22.05.2026 को वादी अभिनव गर्ग पुत्र अनिरुद्ध कुमार शुक्ला निवासी ग्राम परसाउदयकर, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना छपिया पर लिखित तहरीर दी गयी कि वह माँ गायत्री राम सुख पाण्डेय महाविद्यालय, मसकनवाँ में बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देने गया था। परीक्षा के दौरान उसकी मोटरसाइकिल महाविद्यालय परिसर स्थित पार्किंग में खड़ी थी, जिसकी डिग्गी में रखा मोबाइल फोन, वॉच, ₹3,000 नकद तथा रेलवे सुरक्षा बल का आश्रित कार्ड अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। वादी द्वारा यह भी बताया गया कि उसी दौरान अन्य परीक्षार्थियों की मोटरसाइकिलों की डिग्गी खोलकर उनके मोबाइल फोन भी चोरी कर लिये गये है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 01.06.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अमवा जंगल के पास अभियुक्त अजीत वरुवार पुत्र राम गरीब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 22.05.2026 को गायत्री देवी रामसुख महाविद्यालय मसकनवा में आयोजित परीक्षा के दौरान छात्रों की मोटरसाइकिलों की डिग्गी से मोबाइल फोन चोरी करने की घटना स्वीकार की। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बग्गी रोड स्थित एक मोबाइल दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से मुस्तकीम पुत्र हनीफ खां निवासी देवरिया अलावल थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। दुकान की तलाशी के दौरान कुल 09 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से 02 मोबाइल फोन उक्त चोरी की घटना से संबंधित पाए गए तथा 07 अन्य मोबाइल फोन संदिग्ध एवं चोरी के पाए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त अजीत बरुवार पुत्र राम गरीब से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिनांक 22.05.2026 को वह अपने साथियों अभिषेक उर्फ वीरु बरुवार एवं सचिन बरुवार के साथ मोटरसाइकिल से गायत्री देवी रामसुख महाविद्यालय, मसकनवा गया था, जहाँ परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में खड़ी छात्रों की मोटरसाइकिलों की डिग्गी खोलकर तीनों ने कुल 14 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे तथा चोरी के बाद अमवा जंगल की तरफ से फरार हो गए थे। अभियुक्त ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोनों में से कुछ मोबाइल उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बग्गी रोड स्थित मोबाइल दुकानदार मुस्तकीम को बेच दिए थे। उसने यह भी बताया कि पूर्व में भी चोरी के मोबाइल फोन मुस्तकीम को ही बेचे जाते रहे हैं, जो उन्हें खरीदकर अन्य व्यक्तियों को बेच देता है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा मुस्तकीम की दुकान की तलाशी ली गई, जहाँ से चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान मुस्तकीम पुत्र हनीफ खां ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन अजीत वरुवार एवं उसके साथियों द्वारा उसे बेचने के लिए दिए गए थे, जिसके बदले उसने उन्हें धनराशि दी थी।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
*हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं का माननीय विधायक, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने किया*

*गोण्डा, 01 जून,2026*।
जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह,  विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद तथा माननीय सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि श्री रमाशंकर मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 21 हजार की सम्मान राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ये छात्र-छात्राएं जनपद का गौरव हैं तथा इनके उत्कृष्ट परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि कुल 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें से 7 विद्यार्थियों को लोकभवन, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया तथा 14 विद्यार्थियों को जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में माननीय विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह, माननीय विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद तथा माननीय सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि श्री रमाशंकर मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया। लोकभवन में सम्मानित होने वाले 7 विद्यार्थियों में 1 छात्र संस्कृति बोर्ड का तथा 6 छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के थे।

इस प्रकार जनपद के कुल 20 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड से तथा 1 छात्र संस्कृति बोर्ड से सम्मानित हुए। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों की सफलता से जनपद की शैक्षिक पहचान और अधिक मजबूत होगी।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, मंडलीय खेल सचिव स्वेता मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं उनके सम्मान के साथ किया गया।
कोडीन कप सीरप मामले में छ: महीने के खरीद बिक्री के रिकॉर्ड तलब

*आपूर्तिकर्ता फर्म के भी अभिलेख खंगाल रहा औषधि प्रसाधन विभाग

गोंडा।जिले में कोडीन कप सीरप की बड़ी खेप पहुंचने के मामले में औषधि प्रसाधन विभाग व पुलिस ने जांच तेज कर दिया है।जांच का दायरा अब गोंडा से नोएडा तक बढ़ा दिया गया है।दोनों जिलों की टीमें खरीद बिक्री,भंडारण और आपूर्ति से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल कर रही है।गोंडा औषधि प्रसाधन विभाग ने गायत्री फार्मा को नोटिस जारी कर विगत छ: महीने के खरीद बिक्री का संपूर्ण ब्योरा तलब किया है।विभाग द्वारा यह जानकारी भी तलब की गई है कि फर्म ने कितनी बार कोडीन युक्त कप सीरप खरीदा और बेंचा तथा साथ ही किन चिकित्सकों के पर्चे पर यह बिक्री किया गया।विभाग ने जांच पूरी होने तक फर्म की खरीद बिक्री पर भी रोक लगा दिया है।विभाग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद फर्म में हलतल बढ़ गई है।जिले में सीरप भेजने वाली नोएडा स्थित लीलाबको रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड पर भी जांच शुरू कर दी गई है।नोएडा में तैनात औषधि निरीक्षक जय सिंह ने फर्म के कार्यालय पहुंचकर खरीद व बिक्री संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया।उन्होंने फर्म प्रबंधन से गोंडा भेजी गई खेप, उसके प्राप्तकर्ताओं और स्टाक संबंधी विस्तृत जानकारी मांगा है तथा साथ ही सीरप के भंडारण और बिक्री को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार,थोक विक्रेता अधिकतम 1000 यूनिट तक ही स्टाक रख सकते हैं और एक बार में 100 यूनिट से अधिक की आपूर्ति नहीं कर सकते,वहीं फुटकर विक्रेताओं को अधिकतम 100 यूनिट रखने की अनुमति है।बताते चलें कि नियमों के मुताबिक किसी ग्राहक को बिना चिकित्सकीय पर्ची के यह दवा नहीं दी जा सकती तथा एक व्यक्ति को एक ही यूनिट प्रदान किया जा सकता है।दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह दवा देना अथवा बेंचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।जिले के औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और नोएडा में जहाँ से सीरप की आपूर्ति की गई है,वहाँ भी विभागीय टीम ने पहुंचकर अभिलेखों की जांच किया है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी किया है।उन्होंने बताया कि गायत्री फार्मा से पिछले छ: महीने की खरीद बिक्री रिकॉर्ड के साथ साथ इससे पहले मंगाई गई कोडीन कप सीरप की विस्तृत जानकारी भी तलब किया है,इसके अतिरिक्त यह भी जांच की जा रही है कि सीरप किन किन लोगों को उपलब्ध कराया गया है।औषधि विभाग की मानें तो सभी पहलुओं की जांच जारी है।अभिलेख और पूछताछ से जो भी तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर संबंधित फर्मों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।