देवघर- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकल गई।
देवघर:
12 अगस्त 25 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बाबा मंदिर में सरदार पंडा के हाथ से तिरंगा लेकर शिवलोक परिसर में सभी एकत्रित हुए। तिरंगा यात्रा शिवलोक परिसर से निकालकर वीर कुंवर सिंह चौक पर समापन किया गया ।। सभी राष्ट्रभक्तों ने"वंदे मातरम्", "भारत माता की जय" और "भारत वीरों की जय" के नारे लगाए। सभी ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भ्रमण किया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रमानी ने कहा कि देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को याद करते हुए आजादी का पर्व मनाया जाता है।उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र प्रेम का प्रदर्शन करने और देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए निकाली गई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है।
इस यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि देश सर्वोपरि है, और इसके लिए हम सब एकजुट हैं। तिरंगे की छाया में हम संकल्प लेते हैं कि हम आतंकवाद का डटकर विरोध करेंगे और अपने वीर जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। भाजपा जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने कहा कि हमारा तिरंगा उन शहीदों की याद दिलाता है।
जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज हम सभी भारतीयों का यह दायित्व है कि हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों, और देश की अखंडता, संप्रभुता व शांति को सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा केशरी की रही ।। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रमानी, जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे,जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह,कन्हैया झा,संजीव जजवाड़े,नवल रॉय,रीता चौरसिया,जिला मंत्री विजया सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा केशरी जिला मंत्री चंद्रशेखर खवाड़े,राकेश नरौने,नीतू देवी,नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े,विनीता पासवान,संजय गुप्ता,गुड्डू राय,प्रभाकर शांडिल्य,मनोज मिश्रा,विनय चन्द्रवंशी ,अमरजीत दुबे अंश देव राजपूत,निरंजन ठाकुर, सौरभ पाठक राहुल पाठक सरिता युवराज सिंह वर्मा उमा गुप्ता मंजूश्री सोनधारी झा ,जय मिश्रा,ममता कुमारी शारदा देवी रीता देवी गौरी देवी लीला देवी बबलू पासवान सोनी केशरी सुधा केशरी ज्योति विष्णु राउत राहुल चौधरी गौतम राय धनंजय तिवारी बलराम पोद्दार अमित कुमार सहित सकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । आशीष दुबे जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा देवघर
Aug 12 2025, 23:13