*मंगेश एनकाउंटर पर उठाये गए सवाल पर योगी के मंत्रियों का अखिलेश यादव पर चौतरफा हमला*
लखनऊ,योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सुल्तानपुर डकैती प्रकरण पर उनके बयान को लेकर मंत्रियों ने आईना दिखाते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। सर्राफा एसोसिएशन ने भी सुल्तानपुर डकैती के खुलासे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस की तारीफ की है। इन लोगों ने पूछा कि अब अखिलेश यादव बताएं मंगेश अपराधी था कि नहीं। वह किसी अपराधी काे लेकर भला कैसे प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। पीड़ित नहीं, अपराधी के साथ खड़ी है सपा : ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जबसे उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था चुस्त और अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। सुल्तानपुर में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े डकैती में सपा समेत विपक्षी पार्टियों के लोग डकैतों के संरक्षण का काम कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुल्तानपुर की घटना में सरकार ने गंभीरता से जांच कराई है। तथ्यों पर जानकारी एकत्र की है, जो लोग वांछित थे सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन निकाल, वांछित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की। सुल्तानपुर की घटना हो या प्रदेश की अन्य घटना, समाजवादी पार्टी हमेशा अपराधियों के समर्थन में रही है। जिसके यहां अपराध हुआ उस ज्वेलर्स के समर्थन समाजवादी पार्टी के मुखिया की तरफ से एक भी शब्द नहीं निकले। समाजवादी पार्टी अपराधियों के साथ खड़ी रहती है। जिस बेटी के साथ रेप हुआ है, सपा उसकी बजाय अपराधियों के साथ खड़ी नजर आयी। सुल्तानपुर घटना में वांछित अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के एनकाउंटर पर अब समाजवादी पार्टी जाति के आधार पर उसके समर्थन में जुट गई है। हमारे सरकार की प्रतिबद्धता है कि अपराधी अपराधी होता है, अपराधी कोई जाति नहीं होता। हमारे साथ सर्व समाज के लोग जुड़े हुए हैं। घटना में वांछितों के घर से लूट का 2.5 किलो से अधिक सोना बरामद हुआ। जनता जानती है कि समाजवादी पार्टी की जब-जब सरकार रही है, अपराधियों को पुष्पित पल्लवित करती रहती है। सपा राज में राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के क्षेत्राधिकारी को लोहिया वाहिनी के गुंडो ने बोनट पर घुमाया था। जीप को ले जाकर एसएसपी लखनऊ के बंगले में घुसा दिया गया था। आज तक उस घटना में कितनों की सजा हुई। यह समाजवादी पार्टी जानती है। बदायूं और मथुरा के जवाहर बाग कांड को कौन भूल सकता है। इसमें पुलिस अधिकारी वीरगति को प्राप्त हुए थे। मुजफ्फरनगर में हमारी एक बहन बेटी के साथ दुर्व्यवहार हुआ था। मुजफ्फरनगर दंगे में कितने निर्दोष मारे गए थे, समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। अपराधी की कोई जाति नहीं होती : निषाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सुल्तानपुर एनकाउंटर के बारे में विपक्ष के लोग उल्टा-पुल्टा बयान दे रहे हैं। अपराधी की कोई जाति नहीं हाेती है। इनकी सरकार में अखिलेश निषाद को मार दिया गया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या मछुआ समुदाय के लिए ऐतिहासिक जगह है। अयोध्या में गोली चलाने वाले उसके विकास को क्या जानेंगे। अयोध्या के बारे में कुछ बोलने का मतलब निषाद समाज के बारे में कहना है। यूपी पहले बीमारू राज होता है, आज उत्तर प्रदेश विकास की राजधानी है। जाति के आधार पर काम नहीं करती योगी सरकार : दारा सिंह चौहान कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि योगी सरकार जाति के आधार पर काम नहीं करती है। मैं उत्तर प्रदेश पुलिस को बधाई देता हूं कि सुल्तानपुर डकैती का निष्पक्ष तरीके से अनावरण किया है। आखिर अखिलेश यादव किसी अपराधी को लेकर कैसे प्रेस कांफ्रेंस करते हैं जबकि आज प्रदेश के लॉ एंड आर्डर को लेकर हर जगह सराहना हो रही है। उन्होंने अयोध्या मामले पर अखिलेश यादव के बयान को गलत बताया है। लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर अखिलेश यादव जीते चुके हैं, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। जब पुलिसकर्मी भी शहीद हो जाते हैं तब अखिलेश क्यों कुछ नहीं बोलते : ओम प्रकाश राजभर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सर्राफा एसोसिएशन ने सुल्तानपुर डकैती के खुलासे पर पुलिस की तारीफ है। अब अखिलेश यादव ही बताएं कि वह अपराधी था या नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई में जब पुलिसकर्मी भी शहीद हो जाते हैं तब अखिलेश यादव क्यों कुछ नहीं बोलते हैं। ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से पूछा कि सिपाही शैलेष राजभर को गोली किसने मारी, यह जवाब भी मिलना चाहिए। सपा अब कांग्रेस के अलगाववाद पर चल रही है। अखिलेश यादव अब चोर और लुटेराें की तस्वीर में अपने लोगों को खोज रहे हैं। अपराधियों को टिकट देना और उनको नेता बनाना पहले से इनका इतिहास रहा है।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता राकेश टिकैत का आगमन आज।
किसानों के समूह को राकेश टिकैत करेंगे संबोधित।
सुलतानपुर:राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर के अध्यापक केशव प्रसाद सिंह के राज्य अध्यापक पुरस्कार से अलंकृत होने के बाद उनके सम्मान में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा सुलतानपुर द्वारा कवि गोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रामरती इण्टरमीडिएट कॉलेज द्वारिकागंज सुलतानपुर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामरती इंटर कॉलेज के प्रबंधक भूपेन्द्र नाथ वर्मा ने किया।
मुख्यअथिति राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित केशव प्रसाद सिंह जी रहे । रामरती के प्रबंधक भूपेंद्र नाथ वर्मा ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए कहा कि केशव प्रसाद सिंह ने राज्य अध्यापक पुरस्कार पाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। जनपद के शिक्षकों केशव सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर कवि गोष्ठी में कवि, लेखक व साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा सरल ने 'है प्रलय निर्माण जिसकी गोद में, उसी का जीवन बताने जा रहा हूं, लेखनी को गन बनाने जा रहा हूं ।' कविता पढ़ी तो श्रोता झूम उठे। कवि संगम लाल मौर्य ने 'हिन्दी मेरी माॅं है मेरा दोनों जहान है,हिन्दी से हम जहाॅं भी हैं हिन्दोस्तान है।' कविता पढ़कर हिन्दी की महिमा का गुणगान किया। कवि वीर विक्रम सिंह ने 'दिल तो मेरा भी करता है अमृत पर्व सुनाऊं मैं ,सरकारों की मक्कारी पर सौ -सौ गीत सुनाऊं मैं।' व्यंग्य पढ़कर श्रोताओं की तालियां बटोरी। कवयित्री नफीसा खातून ने 'अब जो बिछड़ेंगे तो अहवाल सारे होंगे तेरी यादों को तेरी वादों के सहारे होंगे।' कविता पढ़ कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि केशव प्रसाद सिंह ने 'मिली जो शुभकामनाएं जो कहीं से प्रेम छलका है।कहीं पर मान का, सम्मान का अतिरेक झलका है।' पढ़कर उनके स्वागत सम्मान में किए गए इस कार्यक्रम के लिए सभी लोगों को आभार जताया। कार्यक्रम में कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा विनम्र, विवेक सिंह, रणजीत चौहान, शशि कांत चौरसिया, मोहम्मद फैजान, आदित्य तिवारी, आदर्श तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर में करीब 15 दिनों पूर्व हुई सर्राफा व्यवसाई के यहां डकैती के मामले में पुलिस ने जिन-चार आरोपियों को कल गिरफ्तार किया था आज उन्हें दीवानी न्यायालय में कोर्ट में पेश किया गया।
वहीं पिछले 5 दिनों से रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी विपिन सिंह को भी कोर्ट में पेश कर दिया गया जहां से इन सभी को कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दे दिया है। गौरतलब हो कि पांच दिनों पूर्व पुलिस ने विपिन सिंह को रिमांड पर लिया था जिसके बाद कल यानी बुधवार को पुलिस ने उसी की निशान देही पर दुर्गेश,विनय शुक्ला, विवेक सिंह और अरविंद यादव को भारी जेवरात के साथ गिरफ्तार किया था।

सुलतानपुर,कोतवाली देहात में हुई डकैतों से मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने दिए हैं आदेश। जिसकी जांच लंभुआ एसडीएम विदुषी सिंह कर रही है।
सबसे पहले तीन आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस डकैती में 14 अज्ञात आरोपित वांछित थे। गिरोह का सरगना विपिन सिंह रायबरेली न्यायालय में सरेंडर कर चुका है। जबकि नौ बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की सात टीमें गठित की गई थी। सोने के गहनों को नहीं बरामद कर पाई पुलिस। दुकान में घुसकर मंगेश, अंकित यादव,अरबाज,फुरकान व अनुज प्रताप ने लूटपाट की थी।
अब तक की कार्रवाई में सिर्फ चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। सोने के गहनों की बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। सराफा व्यवसायी के अनुसार डकैत कुल एक करोड़ 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व तीन लाख रुपये नगद लूट ले गए थे। हालांकि, इससे अधिक माल जाने की बात कही जा रही है। विवेचक से पूछताछ में विपिन ने उगले कई बड़े राज।
Sep 13 2024, 17:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
81.7k