*उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय कलेक्टर में धरना*
सुलतानपुर,22 अगस्त, 2024। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वाहन पर आज दिनांक 22.08. 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्ट्रेट एवं तहसीलों में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने अपने 22 सूत्रीय मांगपत्र की पूर्ति हेतु जिलाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुलतानपुर के माध्यम से प्रस्तुत किया। धरने का नेतृत्व करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि 22 सूत्रीय मांगो में से प्रमुख मांगे जैसे कलेक्ट्रेट कार्यालय को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए कार्मिकों का वेतन उच्चीकृत करने, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग सेवा नियमावली 2011 पूर्ववत लागू करने, लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिये जाने, नवसृजित जनपदों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नवसृजित 'तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किये जाने, भूलेख लिपिक का पद पूर्व की भांति कलेक्ट्रेट में वापस किये जाने, सामयिक सहायक वासिल वाकी नवीसों को रिक्त पदों के सापेक्ष एक मुश्त शत-प्रतिशत समायोजित किये जाने आदि प्रकरणों में विभागाध्यक्ष / मा० अध्यक्ष राजस्व परिषद उ०प्र० की संस्तुति हो जाने के उपरान्त भी अभी तक शासनादेश निर्गत न करने सेसामयिक रूप से की गयी सेवाओं को सेवा अवधि में जोड़े जाने, रिक्त पदों पर यथाशीघ्र भर्ती किये जाने, पदोन्नतियों में आरक्षित रिक्तियों में पदों की गणना के संबंध में 0.51 के स्थान पर 01 पद स्थापित किये जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति को आयकर आगणन में शामिल न किये जाने, सामूहिक बीमा की धनराशि को 10.00 लाख रू० किये जाने आदि अनेकों मांगे शासन एवं राजस्व परिषद में अनावश्यक रूप से लंबित है। शासन का सबका साथ सबका विकास का नारा कर्मचारियों के प्रति खोखला साबित हो रहा है। उपरोक्त मांगे यथाशीघ्र पूर्ण न होने पर गंभीर आन्दोलन किये जाने की प्रबल संभावना है। धरने को संबोधित करते हुए श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अलनेन्द्र सिंह, सुजीत यादव व श्री सुरेन्द्र कोरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि 17 सितंबर तक मांगो का सम्मानजनक निस्तारण नहीं होता है तो 18 सितंबर 2024 को गांधी प्रतिमा, हजरतगंज लखनऊ में पूरे प्रदेश के कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने को विश्व प्रताप सिंह, कमल कुमार श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंह, शहंशाह आलम, पवन कुमार सिंह, मो० खालिद, रतनभीम, श्रीमती शशि प्रभा सिंह, श्रीमती सुशीला तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।
Aug 22 2024, 17:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
81.8k