*आजमगढ़ःराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की खुराक*
के एम उपाध्याय
आजमगढ़- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस छात्र-छात्राओं को एलबेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई। शनिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। सरकार रोगो से छुटकारा दिलाये जाने के लिए कटिबद्ध है। अभियान चलाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है। जनपद के के परिषदीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर छात्र - छात्राओ को एल्बेंडाजोल की टिकिया खिलाई गई।
इस सम्बन्ध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर सुशील अग्रहरि ने बताया कि अगर पेट में कृमि है तों रोगों पर दवाये काम नहीं करती है। लोग ठीक से खा पी भी नहीं पाते हैं।एल्बेंडाजोल की गोली से कृमि नष्ट हो जाती है। और बच्चे स्वस्थ रहते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र से टीम गठित किया गया। वे गांव गांव घर जाकर लोगों को एल्बेंडाजोल खिलाया जायेगा।
Aug 10 2024, 17:12