खपरी गांव के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का जताया ग्रामीणों ने आभार
रायपुर- मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज बालोद जिला के विकासखंड गुंडरदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरी ब के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।
सरपंच जनक बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम ईरागुड़ा से पायला पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। गांव की गलियां पक्की न होने के कारण बरसात में कीचड़ भरा रहता है। उन्होंने गांव में कला मंच बनाने और आश्रित ग्राम भोथीपार को स्वतंत्र पंचायत बनाने की भी मांग की। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि गुंडरदेही में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित है लेकिन भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मांगो को पूरी किए जाने के आश्वासन से ग्रामीण उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री बेहद ही संवेदनशील है हमारी मांगें पूरी की जा रही है इसके लिए हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर उप सरपंच सांतत राम साहू, चुन्नू राम साहू, गोपाल, सुरीत लाल सुख नंदन केश लता, योग लता, भारती सहित सभी पंचगण उपस्थित थे।

रायपुर- मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज बालोद जिला के विकासखंड गुंडरदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरी ब के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।
रायपुर- मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आज जनदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के रहने वाले नंदकिशोर ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले छह माह से लापता है। पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन अब तक कुछ खबर नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी बातों को सुनकर तत्काल राजनांदगांव के एसपी को फोन किया और नंदकिशोर की पत्नी की खोज-खबर करने के निर्देश दिए है।
रायपुर- मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम डोंगरिया से किसान अपने आवेदन लेकर पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनकी फसल अपोलो कंपनी के प्रदूषित पानी से खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल कंपनी के दूषित केमिकल की वजह से खराब हुई। फिर रबी की फसल भी दूषित केमिकल की वजह से खराब हो गई है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को कई बार मौखिक आग्रह किया गया लेकिन इस पर कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर बलौदाबाजार को तत्काल कार्रवाई कर किसानों को राहत दिलाने की निर्देश दिए।
रायपुर- छत्तीसगढ़ की बालिका रीता देवी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की माँग की थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज जनदर्शन में 37वें राष्ट्रीय खेल के दौरान मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुंद निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको ने सौजन्य मुलाकात की।
रायपुर- मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए बालोद निवासी बोधनलाल के भूमि के संबंध में मुआवजा प्रदान करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्वरित कारवाई के निर्देश दिए। श्री बोधन लाल ने बताया कि उनकी जमीन अंडा सड़क निर्माण में ली गई है लेकिन अब तक भू अर्जन की राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर दिव्यांग कोमल लहरे, सना परवीन, और ठगिया साहू ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया।
रायपुर- ’छत्तीसगढ़ जनजातीय अद्भूत एवं विविध संस्कृति’ पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 9 से 11 अगस्त 2024 तक कलावीथिका महंत घासीदास संग्राहालय रायपुर में किया जा रहा है।
रायपुर- राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ ने सभी स्कूलों में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधियों के आयोजन हेतु निर्देश जारी किए हैं। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के उपलक्ष्य में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 के लिए थीम ‘‘चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत के अंतरिक्ष गाथा’’ है।
Aug 08 2024, 15:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1