/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz आज हम आपको शनिदेव के उन चमत्कारी धामों के बारे में बताएंगे जहां शनिदेव विराजते हैं Swarup
आज हम आपको शनिदेव के उन चमत्कारी धामों के बारे में बताएंगे जहां शनिदेव विराजते हैं

ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का सामना करना पड़ता है। शनि देव के उपाय और पूजन से शनि दोष दूर होता है। सनातन धर्म में शनि देव की पूजा का बड़ा महत्व है। 'न्याय के देवता' कहे जाने वाले शनि देव की पूजा करने से जीवन से सभी कष्टों से निजात मिलता है। शनि देव को शनिवार का दिन समर्पित है। माना जाता है कि शनिवार को किसी शनि मंदिर में जाकर भगवान की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में आ रही बाधएं दूर होनी लगती हैं। भारत में शनि देव के कई प्रसिद्ध चमत्कारी मंदिर हैं। देश के हर कोने में शनिदेव को पूजा जाता है। लेकिन शनि देव के कुछ मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध हैं।

कोकिलावन धाम शनि मंदिर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली से 128 किमी की दूर कोसीकलां नाम की जगह पर सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव का मंदिर है। नंदगांव, बरसाना और श्री बांकेबिहारी मंदिर इसके आसपास ही है। यहां की परिक्रमा करने पर मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मान्यता है कि यहां पर खुद भगवान कृष्ण ने शनिदेव को दर्शन दिए थे और वरदान दिया था कि जो भी मनुष्य पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस वन की परिक्रमा करेगा उसे शनि कभी कष्ट नहीं पहुचाएंगे।

शिंगणापुर मंदिर शनि देव का यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदानगर जिले के शिंगणापुर गांव में है और यह काफी प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर से जुड़ा ऐसा चमत्कार है कि इस गांव के लोग अपने घरों में ताला भी नहीं लगाते हैं। क्योंकि लोगों का ऐसा मानना है कि शनि देव की महिमा के कारण यहां चोरी नहीं होती। साथ ही इस मंदिर के दर्शन से शनि की साढ़ेसारी और ढैय्या भी दूर होती है।

शनि मंदिर (इंदौर) शनिदेव का प्राचीन और चमत्कारिक मंदिर जूनी इंदौर में स्थित है। ये भारत का ही नहीं दुनिया का सबसे प्राचीन शनि मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि जूनी इंदौर में स्थापित इस मंदिर में शनि देवता स्वयं पधारे थे। मंदिर के स्थान पर लगभग 300 वर्ष पहले एक 20 फुट ऊंचा टीला था। यहां आने वाले भक्त पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है।

शनि तीर्थ क्षेत्र, असोला, फतेहपुर बेरी यह मंदिर दिल्ली के महरौली में स्थित है। यहां शनि देव की सबसे बड़ी मूर्ति विद्यमान है, जो कि अष्टधातुओं से बनी है। शनिदेव की भक्ति का यह स्थान हमेशा से केंद्र रहा है और यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती हैं। यहां एक प्रतिमा में शनिदेव गिद्ध और दूसरे में भैंस पर सवार हैं। असोला शक्ति पीठ को लेकर मान्यता है कि यहां शनिदेव स्वयं जागृत अवस्था में विराजमान हैं।

शनि मंदिर उज्जैन मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन को मंदिरों की नगरी भी कहा जाता है। सांवेर रोड पर प्राचीन शनि मंदिर भी यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां शनि देव के साथ-साथ अन्य नवग्रह भी हैं। इसे नवग्रह मंदिर भी कहा जाता है। यहां दूर-दूर से शनि भक्त तथा शनि प्रकोप से प्रभावित लोग दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर के पास से ही शिप्रा नदी बहती है जिसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है।

तिरुनल्लरु मन्दिर, तमिलनाडु तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्थित यह मंदिर भी शनि देव को समर्पित है। यह मंदिर दो नदियों के बीच स्थित है। यहां शनि देव के साथ भगवान शिव के दर्शन और पूजन से कुंडली से जुड़े सभी दोष दूर होते हैं। शनि देव जब राशि परिर्तन करते हैं तब इस मंदिर में विशेष पूजा होती है।

शनिश्चरा मंदिर ग्वालियर यह शनि मंदिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में है। यह शनि मंदिर भारत के पुराने शनि मंदिरों में से एक है। यह शनि पिंड भगवान हनुमान ने लंका से फेंका था जो यहां आकर गिरा। तब से शनि देव यहीं पर स्थापित हैं। यहां शनि देव को तेल चढ़ाने के बाद उनसे गले मिलने की प्रथा भी है। जो भी यहां आता है वह बड़े प्यार से शनि देव से गले मिलकर अपनी तकलीफें उनसे बांटता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि उस व्यक्ति की सारी तकलीफें दूर कर देते हैं।

सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान मंदिर, सारंगपुर गुजरात में भावनगर के सारंगपुर में भगवान हनुमान का एक प्राचीन मंदिर है। जिसे कष्टभंजन हनुमानजी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर अपने आप में ही खास है क्योंकि इस मंदिर में भगवान हनुमान के साथ शनिदेव विराजित हैं। इतना ही नहीं यहां पर शनिदेव स्त्री रूप में हनुमान के चरणों में बैठे दिखाई देते हैं। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यदि किसी भी भक्त की कुंडली में शनि दोष हो तो कष्टभंजन हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से सभी दोष खत्म हो जाते है।

शनि मंदिर, प्रतापगढ़ भारत के प्रमुख शनि मंदिरों में से एक शनि मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित है, जो शनि धाम के रूप में प्रख्यात है। प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथगंज बाजार से लगभग 2 किलोमीटर दूर कुशफरा के जंगल में भगवान शनि का प्राचीन पौराणिक मंदिर लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। कहते हैं कि यह ऐसा स्थान है, जहां आते ही भक्त भगवान शनि की कृपा का पात्र बन जाता है। चमत्कारों से भरा हुआ यह स्थान लोगों को सहसा ही अपनी ओर खींच लेता है। अवध क्षेत्र के एकमात्र पौराणिक शनि धाम होने के कारण प्रतापगढ़ (बेल्हा) के साथ-साथ कई जिलों के भक्त आते हैं। प्रत्येक शनिवार भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

नोट: हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
नहीं था ये आसान,महिला ने शादी के बाद अपने बचपन के अधूरे सपने को किया पूरा

अधिकतर महिलाएं जीवन के कई पड़ाव पर बलिदान देती आईं हैं। परिवार और सपने में से चुनाव करना हो तो अधिकतर मौकों पर महिलाएं परिवार और अपने करीबियों की खुशियों पर चुनती हैं। शादी के बाद तो अक्सर ही महिलाएं खुद के सपनों को भूल जाती हैं और पति व बच्चों के सपनों को अपना बना लेती हैं। हालांकि एक महिला ने शादी के बाद अपने बचपन के अधूरे सपने को पूरा किया। ये आसान नहीं था, महिला पत्नी ही नहीं एक मां भी है, लेकिन अब सफलता हासिल करके वह हर बच्चे और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।

लतिका 20 साल की थीं, तो उनकी शादी हो गई। लतिका मंडल के पति दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार को संभालने के साथ ही लतिका ने अपने सपने को पूरा करने की ठानी और पड़ोसी की मदद से रबींद्र मुक्त विद्यालय में दाखिला लिया।

पिछले साल मई में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद (WBCHSE)ने 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए, जिसमें 89.25% छात्र उत्तीर्ण रहे। 12वीं की परीक्षा के परिणाम के लिए एक परिवार बहुत उत्साहित था और रिजल्ट देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक मां भी इस परीक्षा में शामिल हुई थी। खास बात ये है कि मां ने अपने बेटे के साथ परीक्षा दी और उससे अधिक नंबर से पास हुईं हैं।

6वीं के बाद लतिका ने छोड़ी पढ़ाई

महिला बंगाल के शांतिपुर की रहने वाली हैं। इस महिला का नाम लतिका मंडल है, जो कि 38 साल की हैं। लतिका मंडल के परिवार की आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण उन्होंने 6ठी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह स्कूल जाना चाहती थीं लेकिन उनके माता पिता उन्हें पढ़ाने में सक्षम नहीं थे।

शादी के बाद लिया स्कूल में दाखिला


जब लतिका 20 साल की थीं, तो उनकी शादी हो गई। लतिका मंडल के पति दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार को संभालने के साथ ही लतिका ने अपने सपने को पूरा करने की ठानी और पड़ोसी की मदद से रबींद्र मुक्त विद्यालय में दाखिला लिया। साल 2020 में लतिका और उनकी बेटी ने एक साथ 10वीं की परीक्षा दी और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुईं। उसके बाद उन्होंने नरसिंहपुर हाई स्कूल में दाखिला लिया और 11वीं की पढ़ाई कला स्ट्रीम से की।

बेटे संग पास की 12वीं की परीक्षा

लतिका का बेटा पूर्व बर्धमान के कालना महाराज हाई स्कूल में पढ़ता था। इस साल मां और बेटे की जोड़ी ने 12वीं की परीक्षा दी और अच्छे अंक प्राप्त किए। लतिका और उनका बेटा साथ पढ़ते थे। परीक्षा में लतिका ने बेटे से अधिक अंक हासिल किए। लतिका ने 500 में से 324 अंक प्राप्त किए तो वहीं उनके बेटे सौरव ने 284 अंक हासिल किए।
भारत में कुछ ऐसी प्रथाएं भी हैं जो असाधारण रूप से अजीब हैं, जिनमे से कुछ खतरनाक और दर्दनाक है जबकि कुछ मनोरंजन से भरी हुई

भारत देश बिभिन्न विविधातायों और संस्कृति से भरा देश है। जहाँ भारत का प्रत्येक राज्य, धर्म, समुदाय और प्रत्येक जनजाति के लोग अपनी संस्कृति और परम्परायों का पालन करते हैं। भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों की एक विस्तृत विविधता इसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की एक सही अभिव्यक्ति है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन रंगीन त्योहारों और जीवंत समारोहों के बीच, भारत में कुछ ऐसी प्रथाएं भी हैं जो असाधारण रूप से अजीब हैं। जिनमे से कुछ खतरनाक और दर्दनाक है जबकि कुछ मनोरंजन से भरी हुई है । लेकिन फिर भी इन्हें पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाता हैं।

सिर पर नारियल फोड़ना अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए आप क्या करेंगे? क्या आप एक पुजारी को अपने सिर पर नारियल फोड़ने देंगे? शायद ऩही! लेकिन आश्चर्यजनक रूप से तमिलनाडु के एक दूरदराज के गांव में ऐसा ही होता है।  माना जाता है कि सिर पर नारियल फोड़ने से देवता प्रसन्न होंगे और कस्बों को समृद्धि और कल्याण की ओर ले जाएंगे। चिकित्सा चिकित्सकों से चेतावनी के बावजूद, इस परंपरा का स्थानीय लोगों द्वारा बहुत निष्ठा के साथ पालन किया जाता है।

मेंढक की शादी

आपने भारत में आमतौर में पेड़ से शादी करने वाले लोगों के बारे में सुना होगा लेकिन कभी आपने मेंढक की शादी के बारे में सुना है? अगर नही सुना है तो आप थोड़ा आश्चर्यचकित हो सकते हैं लेकिन यह सत्य है। असम के जोरहाट जिले में पूर्ण विधिविधान के साथ मेढको की आपस में शादी कराई जाती है। असम के जोरहाट जिले के गाँव के लोगों का मानना है कि अगर पारंपरिक हिंदू विवाह में जंगली मेंढकों की शादी की जाती है, तो इससे लंबे समय तक सूखे का अंत होता है और कुछ दिनों के भीतर भारी बारिश होती है। और इन मेढको की  शादी सभी हिंदू विवाह परंपराओं का पालन करती है जो एक पुजारी की उपस्थिति में आयोजित की जाती है।

जलते अंगारों पर चलना तमिलनाडु में लोकप्रिय तिमिथी नामक त्योहार भारत की सबसे विचित्र परम्परायों में से एक है। इस उत्सव में भक्त हिंदू देवी द्रौपती अम्मान का सम्मान करने के लिए जलते हुए कोयला पर नंगे पैर चलकर त्योहार मनाते हैं। यदि आपको लगता है कि भक्त गर्म कोयले में तेजी से चल सकते हैं, तो आप फिर से गलत है! देवी को प्रसन्न करने के लिए, भक्तों को वास्तव में धीमी गति से चलना पड़ता है। जो वास्तव में बहुत खतरनाक और दर्दनाक है।

हवा में लटकना

क्या आपने सुना है की लोग अपने पूजनीय देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किसी भी लम्बाई पर जा सकते हैं। लेकिन यह सत्य है एक ऐसी ही परंपरा केरला के काली मंदिरों में मनाई जाती है। जहाँ अनुष्ठान में भाग लेने वाले व्यक्ति एक नृत्य करते हैं और फिर अपनी पीठ पर हुक लगाते हैं और काली को प्रसन्न करने के लिए खुद को ईगल की तरह हवा में लटकते हैं!  कभी-कभी ये अनुष्ठान एक विचित्र मोड़ ले सकते हैं।

सिर के बाल उखाड़ना

धार्मिक प्रथाओं अक्सर एक दर्दनाक मोड़ ले सकती हैं। इसी तरह जैन धर्म, एक लोकप्रिय और व्यापक रूप से प्राचीन भारतीय धर्म का पालन करता है, जो सांसारिक सुखों से छुटकारा पाने और एक साधारण जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करता है। जैन धर्म के कट्टर विश्वासियों द्वारा इस  दर्दनाक परंपरा का पालन किया जाता है जहां वे पूरी तरह से गंजे होने तक अपने सिर के एक एक बालों को उखाड़ देते है। जो अत्यंत दर्द और कष्ट से भरा होता है और बाद में घावों को गाय के गोबर से बने एक विशेष उपाय से ठीक किया जाता है।

गरबड़ा एकादशी

गरबड़ा गुजरात का एक शहर है जहाँ गरबड़ा एकादशी के दौरान भारत की सबसे अजीबो गरीब परम्परा को देखा जा सकता है। बता दे यह शहर लोगो की पीठ के उपर से गायों के चलने की परंपरा का घर है। जो कभी कभी अत्यंत दर्दनाक और खतरनाक साबित होता है। चूँकि हिंदू धर्म में गायों को पवित्र माना जाता है। इसलिए माना जाता है कि गायों के आपके ऊपर रौंद कर निकलने से आपकी समस्याएं कम हो जाएंगी। जो बाकई आश्चर्यचकित करने वाली है।

जानवर से शादी चलिये मानते है आपने दो मेढको की आपस में शादी के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी एक लड़की की किसी जानवर या कुत्ते से शादी के बारे में सुना है। जो वास्तव में हैरान कर देने वाली है, लेकिन हम आपको बता दे आज भी भारत के कुछ दूरदराज गाँव में ऐसी परम्परायों का पालन किया जा रहा है। गांवों के लोगों का मानना है कि अगर कोई लड़की किसी विकृति के साथ पैदा होती है, और उस पर किसी बाहरी हवा का शाया है। तो इस समस्या से लड़की को बचाने और राक्षसों को खुद से भगाने के लिए एक जानवर से शादी करनी होती है। एक बार ऐसा हो गया, तो वह एक लड़के से शादी करने के लिए स्वतंत्र हो जाती है।

बच्चो को हवां में फेकना

हमने आमतौर पर बच्चो को हवा में फेकते हुए उनको खिलाते हुए देखा है। लेकिन क्या कभी आपने इसी चीज की कल्पना की होगी की बच्चो को उपर से नीचे हवा में फेकना भी एक परम्परा का हिस्सा हो सकता हैं। लेकिन यह बिलकुल सही है। यह विवादास्पद उत्सव महाराष्ट्र के सोलापुर में होता है जिसमे माता पिता अपने बच्चो को उपर से नीचे हवा में छोड़ते हैं। यह उत्सव कहनो को खतरनाक है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह अनुष्ठान बच्चों को स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद देता है। यह अनुष्ठान आम तौर पर उन माता-पिता द्वारा किया जाता है जिन्होंने अपनी गर्भावस्था के लिए बाबा उमर दरगाह पर प्रार्थना की है। लेकिन इन दिनों यह उत्सव किसी एक धर्म से बंधा हुआ नहीं है; यहं मुसलमानों, हिंदुओं और सभी धर्मो के लोगो को देख सकते हैं

पुली काली महौत्सव

पुली काली महौत्सव भारत की एक अजीबोगरीब परम्परा के रूप में कार्य करता है। यह त्यौहार केरल के त्रिशूर जिले में हर साल मनाया जाता है जहां प्रशिक्षित कलाकार, टाईगर के रूप में तैयार होते हैं, और सडको पर चलते हुए पारंपरिक लोक गीतों पर प्रस्तुति देते हैं। हालाकि यह परम्परा कोई खतरनाक परंपरा नही है लेकिन अभी भी कुछ हद तक विचित्र और मनोरंजक है।

देवताओं का नृत्य

अगर हम आपसे कहें की भगवान इंसान के अन्दर प्रवेश करते है तो शायद आप वैज्ञानिक रूप से यह मानने से इंकार कर देंगे। लेकिन आध्यात्मिक रूप से यह सत्य माना जाता है। केरला में कुछ इसी तरह के एक उत्सव का आयोजन किया जाता है, जहाँ लोगो के अनुसार माना जाता है की ईश्वर व्यक्तियों के शरीर में प्रवेश करते हैं, ढोल की थाप पर नृत्य करते हैं, और आग पर चलते हैं। और भक्तों को आश्रीबाद देते हैं, जहाँ उत्सव के दौरान भक्तो और श्रद्धालुयों की काफी भीड़ देखी जा सकती है।

बानी महोत्सव खुनी दशहरा

देवारागट्टू मंदिर बानी महोत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यह त्योहार निश्चित रूप से भारत का सबसे अजीब और सबसे खूनी दशहरा उत्सव है। जहाँ कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सैकड़ों ग्रामीण इस खतरनाक उत्सव का हिस्सा बनने के लिए कुरनूल में इकट्ठा होते हैं। जहाँ लोग उत्सव में एक दूसरे पर लाठियों से प्रहार करते है, चाहे उससे किसी का सिर फूटे या कुछ भी लेकिन उत्सव नही रोका जाता है। और माना जाता है की कुछ 100 बर्षो पहले यह उत्सव कुल्हाड़ियों और भाले के साथ मनाया जाता था। लेकिन अब यह वर्तमान स्वरूप में सिर्फ लाठी के साथ मनाया जाता है। जबकि पूरा उत्सव दर्शकों को झकझोर कर रख देता है, यह स्थानीय लोगों का “मारने या मारने” का उत्साह है जो हमें आश्चर्यचकित करता है कि हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए कितना दूर जाते हैं।

केमल फेस्टिवल केमल फेस्टिवल नवंबर के महीने में राजस्थान के पुष्कर शहर में मनाया जाता है। इस फेस्टिवल की सबसे विचित्र और रोमंचक बात यह है यह उत्सव 5 दिनों तक चलता है। जिसमे लगभग  50,000 से अधिक ऊँटो को सजाया जाता है और उनकी परेड निकली जाती है। पुष्कर झील के किनारे आयोजित होने वाला यह वार्षिक पांच दिवसीय ऊंट मेला है और यहां पर दुनिया के सबसे बड़े ऊँटों को देखा जा सकता हैं। पशुओ को खरीदने और बेचने के अलावा यहां पर कुछ रोमांचित कर देने वाली पर्तियोगिताएं जैसे – सबसे लंबी मूंछें, मटका फोड़, और दुल्हन प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती हैं।
वास्तु के अनुसार घर की साफ-सफाई के दौरान कुछ नियमों का करें पालन,ताकि घर में बन रहे सुख-समृद्धि


वास्तु शास्त्र पंचतत्वों पर आधारित ऐसी विधा है जिसमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने और बेहतर ढंग से जीवन जीने के उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व होने के साथ ही घर में हर चीज सुव्यवस्थित तरीके से होने पर भी जोर दिया गया है। क्योंकि वास्तु अनुसार घर में मौजूद हर चीज का संबंध घर के सदस्यों की तरक्की, सेहत, धन, मानसिक स्थिति आदि से होता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार घर की साफ-सफाई के दौरान कुछ नियमों का पालन किया जाना जरूरी है ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

घर के कोने भी साफ करें

घर में मौजूद सभी कोनों की सफाई रखना भी जरूरी होता है। वास्तु के मुताबिक घर की उत्तर दिशा, ईशान कोण और वायव्य कोण आदि को बिल्कुल साफ तथा खाली रखना चाहिए क्योंकि इन स्थानों को धन के देवता कुबेर का वास माना गया है।


इस समय न करें सफाई

वास्तु शास्त्र कहता है कि कभी भी घर में सूर्यास्त के समय या ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि इस समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं। लेकिन अगर किसी कारणवश आपको ब्रह्म मुहूर्त या सूर्यास्त के समय झाड़ू लगानी पड़ जाए तो कचरा हमेशा सुबह ही फेंकना चाहिए। रात में सफाई करने के बाद कूड़े का ढेर बनाकर उसे एक तरफ कर दें।

पोंछा के पानी ने नमक डालें वास्तु शास्त्रियों का मानना है कि घर में मौजूद वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए हफ्ते में एक दिन तो पोंछे के पानी में समुद्री नमक डालकर पोंछा लगाना चाहिए। पानी में नमक डालकर पोंछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। परंतु इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि ये कार्य गुरुवार के दिन करने की मनाही है।


बाथरूम की साफ सफाई भी है आवश्यक पूरे घर के साथ-साथ बाथरूम-टॉयलेट आदि को भी साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी होता है। वहीं घर के बाथरूम में कभी जाले न लगने दें और बाथरूम या टॉयलेट के वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप एक कटोरी में नमक भरकर बाथरूम में रख दें। साथ ही हर सप्ताह इस कटोरी के नमक को बदलते रहें।

छत पर कबाड़ इकट्ठा ना करें वास्तु के मुताबिक घर की बालकनी और छत पर टूटी-फूटी चीजें या कबाड़ इकट्ठा नहीं करना चाहिए क्योंकि माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता आती है।