*अयोध्या जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ राहत कार्य में आई तेजी*
अयोध्या- जनपद में घाघरा (सरयू) नदी पर दो तटबन्ध स्थित हैः- प्रथम: रौनाही तटबन्ध यह तटबन्ध घाघरा नदी के दायें तट पर स्थित है। जिसकी लम्बाई 14.550 कि0मी0 है। द्वितीयः अयोध्या-बिल्वहरिघाट तटबन्ध 13.140 कि0मी0 है। उपरोक्त के अतिरिक्त तमसा नदी(मडहा) के बांये तट पर गोशाईगंज शहर सुरक्षा तटबन्ध है, जिसकी लम्बाई 05.340 कि0मी0 है। उपरोक्त तटबंध सुरक्षित है।
वर्तमान में जनपद अयोध्या के तहसील सदर के 05 ग्राम (01-मूड़ाडीहा, 02-मूड़डीहा बस्ती 03-पिपरी संग्राम 04-सलेमपुर 05-पूरे चेतन), तहसील रूदौली के 01 ग्राम (कैथी मांझा) व तहसील सोहावल के 01 ग्राम (मांझाकला) इस प्रकार जनपद अयोध्या के कुल 07 ग्राम बाढ़ से प्रभावित है। जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा बाढ़ के दृष्टिगत बचाव एवं राहत कार्य किये जाने तथा सभी सम्बन्धित विभागों को समस्त आवश्यक प्रबन्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी अयोध्या के निर्देश के क्रम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, चिकित्सा विभाग व पशुचिकित्सा विभाग द्वारा बनाई गयी टीमों द्वारा भी बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण किया गया है। चिकित्सा विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीमों द्वारा अभियान चलाकर जनपद के प्रभावित ग्रामों में पशु टीकाकरण एवं क्लोरीन की गोलियां व ओ0आर0एस0 के पैकेट वितरित किये गये एवं शिविर लगाकर लोगों की जांच की गयी।
जिलाधिकारी अयोध्या के निर्देश के क्रम में बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों को राहत/खाद्य सामग्री यथा तिरपाल, एवं राशन किट का वितरण किया गया है, जिसमें मा0 विधायक बीकापुर डॉ0 अमित चौहान द्वारा सोहावल तहसील के प्रभावित ग्राम मांझाकला में 202 बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है तथा मा0 विधायक रूदौली श्री रामचन्द्र यादव द्वारा रूदौली तहसील के प्रभावित ग्राम कैथी मांझा में 100 बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की व्यवस्था कर ली गई है। आकस्मिकता की स्थिति में किसी भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति/परिवार को कोई असुविधा न हो साथ ही वहां पर प्रकाश, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई आदि का विशेष प्रवन्ध किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।
जनपद में सम्भावित बाढ़ व किये गये बचाव राहत कार्य का विवरण
नदी के खतरे का जलस्तर 92.730 मीटर (खतरे का बिन्दु)
अधिकतम जलस्तर 94.010 मीटर (वर्ष 2009)
आज दिनांक 13.07.2024 का जलस्तर 92.700 मीटर













Jul 14 2024, 16:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.0k