मुगलसराय क्षेत्र में चोरों के हौसलेबुलंद, नकदी व गहने समेत लाखों का माल समेट ले गए चोर, पुलिस नाकाम
![]()
अशोक कुमार जायसवाल,
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में चोरों के
हौसलेबुलंद हैं। चोर लगातार चोरियों की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुगलसराय के कटेसर में घर में घुसकर नकदी व गहने समेत लाखों का माल समेट ले गए। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। नगर व आसपास के इलाके में आएदिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
कटेसर निवासी सनी 11 फरवरी को पत्नी के साथ ससुराल गया था। विधवा मां रेखा देवी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए वाराणसी गई थीं। वह घर आया तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखा 4 हजार नकदी, जेवर, मांगटीका, नथिया, पायजेब, साड़ी व सेटटाप बॉक्स व एलईडी टीवी उठा ले गए थे।
भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा कि चोर बालू चालने वाली जाली के सहारे घर की छत पर चढ़े और सामान लेकर चंपत हो गए। परिजनों की मानें तो दो माह पहले ही सनी की शादी हुई थी। बहू के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।









Feb 14 2024, 19:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.6k