फडनवीस के गजनी वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश ने किया पलटवार, कहा-
![]()
रायपुर- महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के गजनी वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि फडनवीस का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। वे नागपुर नहीं तो रांची में इलाज करा लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म में गजनी का नहीं अभिनेता का स्मृति लोप होता है। फडनवीस मुंबई से आएं हैं। जरूरी नहीं उन्हें ही फिल्मों के बारे में ज्ञान हो। हमे भी पता रहता है। उनके लिए मेरे मन में सहानभूति है।
उल्लेखनीय है कि फडणवीस ने धमतरी में कहा था कि, गजनी की तरह राहुल-भूपेश को भूलने की बीमारी है। चुनावी वादे वे गजनी की तरह पांच साल भूल जाते हैं। इस बयान पर काफी हंगामा मचा था। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते मुख्यमंत्री ने कहा कि फडनवीस पहले अपना दिमागी संतुलन ठीक करें। बस्तर रवाना होने के पहले हेलीपेड पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फडणवीस पहले मुख्यमंत्री थे फिर उप मुख्यमंत्री बन गए। भाजपा ने कहा था कि वे अजीत पवार के साथ साथ सत्ता के भागीदार नहीं बनेंगे,लेकिन अजीत पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री हैं।
न 15 लाख मिला, न कालाधन
भाजपा के घोषणा-पत्र जारी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की घोषणा की कोई गारंटी नहीं है। न तो 15 लाख रुपये मिला और न ही कालधन वापस आया। अब तक हमने कुल 17 घोषणाएं कर दी हैं।भाजपा ने तीन साल तक बोनस का पैसा भी नहीं दिया। प्रधानमंत्री के प्रदेश दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट निजी हाथों में नहीं जाएगा, क्या प्रधानमंत्री इसका आदेश लेकर आएंगे।
कोंडागांव में शुरू होगा प्रस्सकरण प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव में मक्का प्रसंस्करण एथेनाल बनने का प्लांट जल्दी शुरू होगा। हमने बस्तर क्षेत्र में मिलेट्स प्लांट की शुरूआत की है। कोदो-कुटकी, रागी भी खरीदते हैं। इसका समर्थन मूल्य तय किया। केंद्र सरकार ने अभी तक समर्थन मूल्य ही तय नहीं किया है। बस्तर क्षेत्र में ईमली का प्रोसेसिंग प्लांट हमने लगाया। बस्तर क्षेत्र में वनोपज उत्पादों का हम वैल्यू एडिशन कर रहे हैं, ताकि बाजार में आदिवासियों को बेहतर मूल्य मिल सके।


Nov 01 2023, 13:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k