*वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल परिसर में लगाया पेड़*
![]()
मिर्जापुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के अधीक्षक के साथ वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जन अभियान २०२३ के तहत स्वास्थ्य केन्द्र कैम्पस में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। धरती को हरा-भरा बनाने एवं भावी पीढ़ियों को प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित जीवन प्रदान करने हेतु पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन बहुत जरूरी है।
वृक्ष लगाकर हम पर्यावरण एवं परिवेश को स्वच्छता सुंदर बना सकते हैं वृक्षारोपण के के इस महा अभियान को सफल बनाने के क्रम में स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संजय सिंह के निर्देशन में ब्लॉक के समस्त नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर वृहद स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फलदार छायादार इत्यादि पौधों को लगाकर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाओ लोगों को जागरूक करने का और प्रेरित करने का कार्य किया गया।
इस दौरान डॉक्टर योगेश दुबे, डॉक्टर पंकज, डॉक्टर मनोज सिंह, क्षय रोगी विभाग के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शमीम अहमद, मुकेश, नीरज सिंह, आजाद, ओमकार दुबे, वसीम, जयशंकर, सुशील कांत दुबे, अवधेश द्विवेदी, इत्यादि लोग थे।




Jul 22 2023, 19:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.7k