जदयू के पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द किये जाने को बताया कायरतापूर्ण कार्रवाई
मुजफ्फरपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दी गई है। इधर इस मामले को लेकर राजनीति गरम हो गई है। विपक्ष इसे केन्द्र सरकार के इसारे पर की गई कार्रवाई बता रहा है।
![]()
जदयू के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सद्स्यता रद्द करने की कार्रवाई को तानाशाही और कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश में इन्दिरा गांधी की तरह तानाशाही कर विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी तरह कांग्रेस शासन के आपातकाल में मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को हुकूमत के खिलाफ बोलने पर दो साल की सजा दी गई थी। आज पुनः देश उसी राह पर है।
उन्होंने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की पराजय तय है।
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी












Mar 24 2023, 18:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k